Category: Gazab

  • एक दिल, 20 KM और सिर्फ 16 मिनट… आर्मी अफसर की आखिरी इच्छा बनी किसी की नई जिंदगी, मिनटों में धड़कता दिल पहुंचा अस्पताल..

    एक दिल, 20 KM और सिर्फ 16 मिनट… आर्मी अफसर की आखिरी इच्छा बनी किसी की नई जिंदगी, मिनटों में धड़कता दिल पहुंचा अस्पताल..

    एक दिल, 20 KM और सिर्फ 16 मिनट… आर्मी अफसर की आखिरी इच्छा बनी किसी की नई जिंदगी, मिनटों में धड़कता दिल पहुंचा अस्पताल..

    चंडीगढ़ के एक आर्मी अफसर के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए हृदय दान किया, जिसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 16 मिनट में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया.

    चंडीगढ़ के एक आर्मी अफसर ने दुनिया से विदा होने के बाद भी किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देने की मिसाल पेश की. ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद परिवार ने अफसर की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके अंगदान का फैसला लिया. उनका दिल नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती एक मरीज के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया. दिल को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ऐसा ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे करीब 20 किलोमीटर का सफर सिर्फ 16 मिनट में पूरा हो गया.

    हिंडन एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचा दिल अफसर का हृदय चंडीगढ़ से हवाई जहाज के जरिए गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट लाया गया. यहां से इसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-62 तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी. अंगदान के मामलों में हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आपसी तालमेल से ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया. नोएडा पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:03 बजे हृदय को लेकर एंबुलेंस हिंडन एयरपोर्ट से रवाना हुई. ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पूरे रास्ते यातायात को नियंत्रित किया और एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ रखा.20 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 16 मिनट में तय पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस बिना किसी बड़ी रुकावट के हिंडन एयरपोर्ट से फोर्टिस अस्पताल पहुंची. करीब 20 किलोमीटर की दूरी महज 16 मिनट में पूरी की गई. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम लगातार एंबुलेंस की सुरक्षित और तेज आवाजाही सुनिश्चित करती रही.

    अस्पताल पहुंचते ही शुरू हुआ ट्रांसप्लांट हृदय के अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों की टीम ट्रांसप्लांट के लिए तैयार थी. एंबुलेंस के अस्पताल पहुंचते ही हृदय को मेडिकल टीम को सौंप दिया गया और हार्ट ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इस ग्रीन कॉरिडोर की मदद से मरीज को समय पर नया जीवन मिलने की उम्मीद मजबूत हुई. नोएडा पुलिस ने इसे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षित हृदय ट्रांसप्लांट के लिए बनाए गए पहले ग्रीन कॉरिडोर की कार्रवाई बताया है. इस पूरे अभियान में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका बेहद अहम रही.

  • ऑनलाइन मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, पैकेट खोला तो अंदर मिला गोबर! ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ठगी से मचा हड़कंप.

    ऑनलाइन मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, पैकेट खोला तो अंदर मिला गोबर! ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ठगी से मचा हड़कंप.

    ग्रेटर नोएडा: ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वेबसाइट के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर किया था। ऑर्डर के समय उसने सामान की पूरी कीमत ऑनलाइन ही चुका दी थी। उसे उम्मीद थी कि कुछ दिनों में उसका सामान घर पहुंच जाएगा, लेकिन डिलीवरी मिलने के बाद पैकेट खोलते ही उसके होश उड़ गए।

    एंड्रॉयड डिवाइस की जगह पैकेट के अंदर गोबर भरा हुआ था। युवक ने जब यह देखा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    ऑनलाइन किया था एंड्रॉयड डिवाइस का ऑर्डर

    मामला थाना दनकौर क्षेत्र के आकाश नगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक युवक ने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के माध्यम से एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था। ऑर्डर करते समय उसने डिवाइस की पूरी कीमत ऑनलाइन भुगतान के जरिए जमा कर दी थी।

    भुगतान करने के बाद युवक डिलीवरी का इंतजार कर रहा था। उसे भरोसा था कि तय समय पर उसका ऑर्डर सही सामान के साथ उसके घर पहुंच जाएगा।

    पैकेट खोला तो उड़ गए होश

    सोमवार शाम करीब 5 बजे कोरियर के जरिए युवक के घर पैकेट पहुंचा। पैकेट मिलने के बाद उसने उसे खोला, लेकिन अंदर का सामान देखकर वह हैरान रह गया।

    जिस पैकेट में एंड्रॉयड डिवाइस होना चाहिए था, उसमें डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ था। युवक का आरोप है कि उसके साथ ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

    सामान की जगह गोबर मिलने के बाद युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़ी वेबसाइट, भुगतान की जानकारी, ऑर्डर की प्रक्रिया और डिलीवरी से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।

    जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    ऑनलाइन खरीदारी में इन बातों का रखें ध्यान

    इस तरह की घटनाएं ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत बताती हैं। किसी भी वेबसाइट से सामान खरीदने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है।

    ऑर्डर करने से पहले वेबसाइट की कंपनी संबंधी जानकारी, ग्राहक समीक्षाएं, रिटर्न और रिफंड पॉलिसी तथा कस्टमर केयर की जानकारी जरूर देख लें। अनजान वेबसाइट या संदिग्ध थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने से बचना भी बेहतर है।

    ऑनलाइन खरीदारी करते समय जल्दबाजी के बजाय वेबसाइट और विक्रेता की पूरी जानकारी जांचने से इस तरह की धोखाधड़ी के जोखिम को कम किया जा सकता है।

  • घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है दीव, आज ही बना लें प्लान.

    घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है दीव, आज ही बना लें प्लान.

    घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है दीव, आज ही बना लें प्लान.

    अगर आप आगामी समय में किसी बीच पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गुजरात के दक्षिणी तट के करीब स्थित केंद्र शासित प्रदेश दीव जा सकते हैं। दीव देश के अन्य समुद्र तट स्थलों से बहुत अलग है। इसे इसले ऑफ काम भी बोला जाता है।

    इस दीव गोवा की तरह यहां पर पुर्तगल प्रभाव आपको देखने को मिलेगा।  यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत बीचेज का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। दीव शहर में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें हैं। अब इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    यहां पर ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार करने के साथ ही आपको हॉट एयर बलून राइड, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, डॉलफिन ट्रिप और पैरासेलिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज का मजा लेने का भी मौका मिलेगा। आप आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें।

  • AC फर्स्ट में 1.5 लाख की शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, AI से फर्जी फोटो-वीडियो भी फैलाए जा रहे, जांच के लिए SIT गठित.

    AC फर्स्ट में 1.5 लाख की शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, AI से फर्जी फोटो-वीडियो भी फैलाए जा रहे, जांच के लिए SIT गठित.

    AC फर्स्ट में 1.5 लाख की शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, AI से फर्जी फोटो-वीडियो भी फैलाए जा रहे, जांच के लिए SIT गठित.

    पिछले दिनों नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास से नेहा झा और उसके जीजा ईशान को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था.

    स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास से करीब डेढ़ लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा का मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. नेहा को उसके जीजा ईशान के साथ 75 लीटर शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और लोगों ने उसके आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. इसके बाद मामला इतना ट्रेंड हुआ कि सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे. कुछ लोग AI की मदद से नेहा के माता-पिता, भाई-बहन की फर्जी तस्वीरें और जानकारी शेयर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, दूसरी लड़की के डांस वीडियो को भी नेहा का बताकर वायरल किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर सामने आ रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की है.

    75 लीटर शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी पिछले दिनों नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास से नेहा झा और उसके जीजा ईशान को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद जांच के दौरान सामने आए नेहा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे. कई यूजर्स को पहले यह विश्वास ही नहीं हुआ कि वीडियो में दिख रही महिला शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग उसे जांच अधिकारी तक समझ बैठे. देखते ही देखते मामला शराब बरामदगी से आगे बढ़कर सोशल मीडिया की बहस बन गया.

    जेल में VIP ट्रीटमेंट की भी चर्चा नेहा के जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा होने लगी कि क्या उसे जेल में VIP सुविधा मिल रही है. कुछ लोग दावा कर रहे थे कि उसे बाहर से खाना भेजा जा रहा होगा. हालांकि, जेल सूत्रों के मुताबिक नेहा समस्तीपुर मंडल कारा के महिला सेल में अन्य महिला बंदियों की तरह ही रह रही है. उसे जेल मैनुअल के अनुसार खाना दिया जा रहा है. जेल में कैंटीन की सुविधा भी है, जहां बंदी समोसा, लिट्टी, मिठाई और दूध जैसी चीजें खरीद सकते हैं.

    जेल में मिलता है तय मेन्यू जेल मैनुअल के मुताबिक सुबह चाय, बिस्किट, चना और गुड़ दिया जाता है. दोपहर और रात के खाने में रोटी, चावल, दाल और मौसमी हरी सब्जियां मिलती हैं. सप्ताह में मांसाहारी भोजन देने का भी प्रावधान है. मंडल कारा में बाहर से खाना भेजने पर रोक है, इसलिए नेहा को भी जेल का निर्धारित भोजन ही दिया जा रहा है.

    शराब नेटवर्क की जांच करेगी SIT मामले के बढ़ते दायरे को देखते हुए रेल एसपी मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने SIT का गठन किया है. टीम का नेतृत्व समस्तीपुर के रेल DSP करेंगे. पुलिस अब नेहा और उसके जीजा से आगे बढ़कर पूरे शराब नेटवर्क की जांच करेगी. जांच में परिवार के कुछ सदस्यों के पहले शराब से जुड़े मामलों में जेल जाने की जानकारी भी सामने आई है. SIT नेहा और ईशान के मोबाइल और संपर्कों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि शराब कहां से आती थी, कहां सप्लाई होती थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

  • रील बनाने के लिए ब्रिज के पिलर पर चढ़कर कर रहा था स्टंट…बैलेंस बिगड़ा और गिरा धड़ाम…नीचे खड़ा था ऑटो रिक्शा तब बच पाई जान..

    रील बनाने के लिए ब्रिज के पिलर पर चढ़कर कर रहा था स्टंट…बैलेंस बिगड़ा और गिरा धड़ाम…नीचे खड़ा था ऑटो रिक्शा तब बच पाई जान..

    रील बनाने के लिए ब्रिज के पिलर पर चढ़कर कर रहा था स्टंट…बैलेंस बिगड़ा और गिरा धड़ाम…नीचे खड़ा था ऑटो रिक्शा तब बच पाई जान..

    जानकारी के अनुसार,मूल रूप से बिहार का रहने वाला और हाल में कडोदरा में नौकरी करने वाला 21 वर्षीय मोनू अपने एक मित्र के साथ ओलपाड के कीम रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि दोनों युवक ब्रिज के पिलर के ऊपर चढ़ गए थे.

    रील बनाने के चक्कर में रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरा युवक

    रील बनाने के चक्कर में रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरा युवक

    ब्रिज के नीचे खड़े ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान

    ब्रिज के नीचे खड़े ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान

    सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवा अक्सर खतरनाक स्टंट और जोखिम भरे वीडियो बनाने से भी पीछे नहीं हटते. कई बार कुछ सेकंड की रील के लिए उठाया गया जोखिम जानलेवा साबित हो सकता है. गुजरात के सूरत में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां रेलवे ओवरब्रिज पर स्टंट करने के दौरान एक 21 वर्षीय युवक करीब 40 फीट नीचे जा गिरा. हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक ब्रिज से नीचे सड़क किनारे खड़ी ऑटो रिक्शा पर गिरता दिखाई दे रहा है. गनीमत रही कि रिक्शा पर गिरने के कारण उसकी जान बच गई.

    ब्रिज के पिलर पर चढ़कर कर रहा था स्टंट मामला सूरत जिले के ओलपाड इलाके के कीम रेलवे ओवरब्रिज का है. जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने वाला और कडोदरा में नौकरी करने वाला 21 वर्षीय मोनू अपने दोस्त के साथ ब्रिज पर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे ओवरब्रिज के पिलर पर चढ़ गए थे. इसी दौरान मोनू ने सामने वाले पिलर की तरफ फ्लिप करने और स्टंट करने की कोशिश की. दोनों पिलरों के बीच लोहे का गैप था. युवक इसी गैप के बीच से नीचे उतरने या कूदने का प्रयास कर रहा था. तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरा.

    40 फीट नीचे रिक्शा पर गिरा, बाल-बाल बचा सीसीटीवी फुटेज में युवक ब्रिज से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. नीचे सड़क किनारे दो ऑटो रिक्शा खड़ी थीं. युवक उनमें से एक रिक्शा के ऊपर जा गिरा. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े. रिक्शा पर गिरने की वजह से युवक की जान बच गई, हालांकि ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई. युवक को भी मामूली चोटें आईं. अगर वह सीधे सड़क या जमीन पर गिरता तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था.

    पुलिस के बयान में सामने आई अलग कहानी कीम पुलिस थाने की पुलिस इंस्पेक्टर किरनबा जाडेजा ने आजतक को फोन पर बताया कि युवक स्टंट करने के दौरान ओवरब्रिज से नीचे गिरा था. हालांकि पुलिस को दिए अपने बयान में मोनू ने अलग वजह बताई है. मोनू के मुताबिक वह रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने की जल्दी में था और समय बचाने के लिए ओवरब्रिज के नीचे से शॉर्टकट रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया.

  • दुनिया का इकलौता बार, जहां इंसान की कटी उंगली को शराब में डालकर पीते हैं लोग.

    दुनिया का इकलौता बार, जहां इंसान की कटी उंगली को शराब में डालकर पीते हैं लोग.

    दुनिया का इकलौता बार, जहां इंसान की कटी उंगली को शराब में डालकर पीते हैं लोग.

    क्या आप किसी ऐसे बार की कल्पना कर सकते हैं, जहां व्हिस्की की एक शॉट के साथ आपको बर्फ में जमा हुआ असली इंसानी अंगूठा परोसा जाए? सुनने में ही यह बात किसी हॉरर फिल्म का सीन या मनगढंत कहानी जैसी लगती है. लेकिन उत्तरी कनाडा के युकॉन इलाके में बसे डाउसन सिटी के एक मशहूर बार में ऐसा ही होता है. यहां के सॉरडफ सलून में अगर आप जाएंगे, तो आपको सॉरटो कॉकटेल नाम की एक खास ड्रिंक मिलेगी, जिसमें बर्फ से सुखाया गया असली इंसानी अंगूठा तैरता हुआ नजर आता है. पिछले 50 सालों से यह परंपरा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए किसी साहसिक इम्तिहान की तरह बन चुकी है.

    इस बेहद अजीबोगरीब परंपरा की शुरुआत 1920 के दशक के एक खौफनाक हादसे से हुई थी. शराब की तस्करी करने वाले दो भाई लुई लिंकन और ओटो लिंकन भीषण बर्फीले तूफान में फंस गए. ठंड इतनी ज्यादा थी कि लुई के पैर का अंगूठा बर्फ से पूरी तरह जम गया. शरीर में सड़न न फैले, इसलिए ओटो ने मजबूरी में कुल्हाड़ी से अपने भाई का जम चुका अंगूठा काट दिया. बाद में उन्होंने उस कटे हुए अंगूठे को शराब के एक जार में हमेशा के लिए संभालकर रख दिया. इसके ठीक 50 साल बाद कैप्टन डिक स्टीवेन्सन नाम के एक शख्स को एक पुरानी केबिन की सफाई करते समय वह जार मिला और वे उस कटे हुए अंगूठे को सीधे शहर के बार में ले आए, जहां से इस अनोखी ड्रिंक का जन्म हुआ.

    हैरानी की बात यह है कि बार अब तक कम से कम 8 अलग-अलग इंसानी अंगूठे इस्तेमाल कर चुका है. ये सभी अंगूठे लोगों द्वारा दिए गए थे. इनमें से ज्यादातर अंगूठे या तो चोरी हो गए या फिर लोग अनजाने में या जानबूझकर गटक गए! पहली बार 1980 में एक खदान कर्मचारी ने 13वां पैग मारते हुए गलती से उस असली अंगूठे को निगल लिया था. इसके बाद बार प्रशासन ने कड़ा नियम बनाया कि जो भी अंगूठा निगलेगा, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. लेकिन 2013 में एक सनकी शख्स बार में आया, कॉकटेल मंगवाई, पूरा अंगूठा गटक गया और चुपचाप लगभग 40 हजार रुपए का जुर्माना भरकर बाहर निकल गया! इस घटना के बाद बार ने जुर्माना बढ़ाकर लगभग 2 लाख रुपये से अधिक कर दिया.

    अब इस ड्रिंक को पीने के नियम बहुत सख्त और स्पष्ट हैं. यदि आप सॉरटो कॉकटेल क्लब का आधिकारिक सदस्य बनना चाहते हैं, तो शर्त यह है कि जब आप व्हिस्की का पैग पिएं, तो वह काला, सूखा इंसानी अंगूठा आपके होंठों को छूना बेहद जरूरी है. बार में एक मशहूर कहावत भी कही जाती है कि आप इसे जल्दी पिएं या धीरे-धीरे, लेकिन आपके होंठ उस अंगूठे को छूने ही चाहिए. आज दुनिया भर से हजारों पर्यटक केवल इस खौफनाक और मजेदार अनुभव को हासिल करने और इसका आधिकारिक सर्टिफिकेट पाने के लिए कनाडा के इस छोटे से शहर में खिंचे चले आते हैं. यकीन मानिए, ऐसा अनोखा बार दुनिया में शायद ही कोई दूसरा होगा.

  • कैफे कारोबार में हुआ नुकसान तो उतरे जुर्म की दुनिया में… पहले वारदात, फिर करते थे पार्टी… लिव-इन में रहने वाले कपल का किस्सा..

    कैफे कारोबार में हुआ नुकसान तो उतरे जुर्म की दुनिया में… पहले वारदात, फिर करते थे पार्टी… लिव-इन में रहने वाले कपल का किस्सा..

    कैफे कारोबार में हुआ नुकसान तो उतरे जुर्म की दुनिया में… पहले वारदात, फिर करते थे पार्टी… लिव-इन में रहने वाले कपल का किस्सा..

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कपल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये कपल पहले कैफे चलाते थे, लेकिन कारोबार में नुकसान हुआ तो क्राइम का रास्ता अपना लिया. ये गिरोह पहले चोरी करते थे, उसके बाद बार-रेस्तरां में पार्टी करते थे.

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक प्रेमी जोड़ा पहले कैफे चलाता था. लेकिन जब कारोबार में नुकसान हुआ तो इस कपल ने अपराध का रास्ता चुन लिया. ये कपल चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा. अब प्रेमी जोड़े समेत 3 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं.

    प्रेमी युगल समेत 3 गिरफ्तार- कैफे के कारोबार में नुकसान होने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक प्रेमी जोड़े समेत तीन आरोपियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना सेक्टर-113 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी, 3.5 लाख रुपये नकद, पांच लैपटॉप, दो टैबलेट, छह मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक अर्टिगा कार बरामद की है. कार पर कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी.

    एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कैलाश उर्फ दिवाकर, इरफान उर्फ इमरान और सोनाली के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को सेक्टर-123 स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया.

    बंद पड़े घरों को बनाते थे निशाना- पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्टिगा कार में सवार होकर शहर के हाईराइज सोसाइटी और अन्य इलाकों में मकानों की रेकी करते थे. इसके बाद बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर ज्वेलरी, नकदी, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे. फिर चोरी किए गए सामान और नकदी को तीनों आरोपी आपस में बांट लेते थे.

    लिव-इन रिलेशन में रहते थे दो चोर- पुलिस जांच में सामने आया कि दिवाकर और सोनाली प्रेमी-प्रेमिका हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं. पुलिस के अनुसार, सोनाली गैंग को लीड करने और रेकी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी, जबकि दिवाकर और उनका साथी इरफान चोरी की वारदातों को अंजाम देने में शामिल थे.

    कैफे कारोबार में नुकसान ने बनाया चोर- पुलिस के अनुसार, प्रेमी जोड़े ने पहले गाजियाबाद और बाद में नोएडा में कैफे का कारोबार किया था. कैफे के बिजनेस में नुकसान होने के बाद दोनों आर्थिक संकट में आ गए और इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दिन के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और रात में रेस्तरां और बार में पार्टी करते थे.

    लैपटॉप, टैबलेट, फोन, कैश बरामद- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी के अलावा पांच लैपटॉप, दो टैबलेट, छह मोबाइल फोन और 3.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली अर्टिगा कार को भी कब्जे में लिया गया है. फिलहाल अब थाना सेक्टर-113 पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य चोरी के मामलों की जांच कर रही है.

  • अमेरिका में अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुई महिला, लोगों ने दोबारा से पहुंचाया हॉस्पिटल..

    अमेरिका में अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुई महिला, लोगों ने दोबारा से पहुंचाया हॉस्पिटल..

    अमेरिका में अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुई महिला, लोगों ने दोबारा से पहुंचाया हॉस्पिटल

    Woman Comes Alive: मृत व्यक्ति के दोबारा से जिंदा होने की कहानियां तो आपने खूब सुनी होगी, लेकिन ऐसा ही एक वाकया सच में सामने आया है. अमेरिका में अंतिम संस्कार से ठीक पहले महिला जिंदा हो गई, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. माना जाता है कि डॉक्टरों की तरफ से मृत घोषित करने के बाद उसका जिंदा होना नामुमकिन है, लेकिन अमेरिका में ठीक इसके उल्टा हुआ है.

    किसी अपने की मौत हो जाने के बाद लोग अक्सर चाहते हैं कि यह एक बार जिंदा हो जाता तो कुछ जरूरी बातें जो छूट गई थी उसे कह देते, लेकिन ऐसा होता नहीं है. अमेरिका के एक अंतिम संस्कार गृह में ऐसा ही हुआ और महिला फिर से जिंदा हो गई. अंतिम संस्कार के लिए लाई गई महिला की सांसें दोबारा से चलने लगी. घटनास्थल पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर डर गए, लेकिन वे घबराए नहीं और महिला को अस्पताल दोबारा से पहुंचाए.

    अंतिम संस्कार गृह में महिला की चल रही थी सांसेंडेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्सटैंस ग्लैंज (Constance Glanz) नाम की एक 74 साल की महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था. महिला की बॉडी बैग अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचने के बाद उसे Love Funeral Home में रखा गया. इस बीच वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने देखा कि महिला की सांसे चल रही हैं, जिसके बाद वो खौफ में आ गए और परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी गई.

    महिला कैसे हुई दोबारा जिंदा हो रही जांच?घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घबराने के बजाय तुरंत फैसला लिया और महिला को दोबारा से अस्पताल ले गए. महिला को अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने सीपाआर दिया और इमरजेंसी सेवा को कॉल किया. अस्पताल की डॉक्टर चीफ डिप्टी बेन हॉचिन ने बताया कि उन्होंने अपने 31 साल के करियर इस तरह का पहला वाकया देखा है. हालांकि, महिला को अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद फिर से मृत घोषित कर दिया गया. महिला की दोबारा सांसे कैसे चलने लगी इस मसले की अब चिकित्सक जांच कर रहे हैं.

  • ऑस्ट्रेलिया में तैयार हुई दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट, एक आदमी तो क्या, मशीन भी हिलाए तो सोचे!

    ऑस्ट्रेलिया में तैयार हुई दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट, एक आदमी तो क्या, मशीन भी हिलाए तो सोचे!

    ऑस्ट्रेलिया में तैयार हुई दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट, एक आदमी तो क्या, मशीन भी हिलाए तो सोचे!

    सोना शब्द सुनते ही दिमाग में सबसे पहले अंगूठी, हार, सिक्के या लॉकर में रखी छोटी-सी बिस्किट आती है, है ना? पर कभी सोचा है कि अगर सैकड़ों किलो सोने को इकट्ठा करके एक ही बड़ी ईंट बना दी जाए तो वो कैसी लगेगी? यकीन मानना थोड़ा मुश्किल है, पर ऐसा सच में हुआ है और वो भी ऑस्ट्रेलिया में. दरअसल ऑस्ट्रेलिया में सोने की एक ऐसी ईंट बनाई गई है जिसका वजन सुनकर ही होश उड़ जाए – पूरे 521.2 किलोग्राम, मतलब लगभग 1,149 पाउंड. ये कोई नॉर्मल सोने की बार नहीं है, ये दुनिया की सबसे बड़ी सोने की ईंट है और इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

    आप सोच भी नहीं सकते, इसे एक आदमी तो क्या, चार लोग मिलकर भी हिला नहीं सकते. उठाना तो बहुत दूर की बात है. इसका एक वीडियो खुद Guinness World Records ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @guinnessworldrecords पर शेयर किया है. वीडियो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. लोग बार-बार उसी वीडियो को देख रहे हैं क्योंकि ऐसा नजारा रोज-रोज थोड़ी देखने को मिलता है. इस विशाल सोने की ईंट को बनाया है ऑस्ट्रेलिया के फेमस द पर्थ मिंट ने. पर्थ मिंट सोना-चांदी के सिक्के और बार बनाने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है.

    कितनी है सोने की ईंट का वजन

    इसी मिंट ने ये कारनामा करके दिखाया और सीधा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इतना सारा सोना एक ही जगह पर लाकर उसे एक परफेक्ट ईंट का शेप देना, अपने आप में बहुत बड़ी बात है. अब 521 किलो कितना होता है, इसका अंदाजा ऐसे लगाओ – गिनीज वालों के मुताबिक ये वजन लगभग 8 हट्टे-कट्टे आदमियों के बराबर है. जहाँ एक आम सोने की बिस्किट आप जेब में रख लेते हो, वहीं इसके सामने तो फोर्कलिफ्ट और बड़ी-बड़ी मशीनें भी छोटी पड़ जाएं. इसे छूने-उठाने के लिए पूरी सेफ्टी और स्पेशल मशीनों की जरूरत पड़ती है.

    सबसे दिलचस्प बात है कि इतना सोना आया कहां से? बताया जा रहा है कि इसे बनाने के लिए किसी एक कंपनी ने नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की 9 बड़ी गोल्ड माइनिंग कंपनियों ने मिलकर सोना दिया था. इसमें से 7 कंपनियां तो सिर्फ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की थीं. मतलब ये सिर्फ एक ईंट नहीं, बल्कि कई कंपनियों के साथ आने की कहानी है.

    सबने थोड़ा-थोड़ा सोना डोनेट किया और तब जाकर ये रिकॉर्ड बन पाया और इसे बनाना भी कोई बच्चों का खेल नहीं था. 500 किलो से ज्यादा सोने को एक साथ पिघलाना, फिर उसे एक ही सांचे में ढालना, तापमान को कंट्रोल में रखना… हर स्टेप पर जरा सी चूक और लाखों-करोड़ों का नुकसान. इसीलिए पूरी टीम ने इसे बहुत ही संभल कर और एकदम कंट्रोल्ड माहौल में तैयार किया है.

    अब आप सोचोगे कि इतनी कीमती चीज को तो किसी तिजोरी में बंद करके रखा होगा. पर यहाँ ट्विस्ट है. पर्थ मिंट ने इसे छुपाया नहीं है, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए रखा है. अगर आप कभी पर्थ मिंट जाओ तो इस 521 किलो की चमचमाती ईंट को अपनी आंखों से देख सकते हो.

    सोचो, एक ही जगह पर आधे टन से ज्यादा शुद्ध सोना ईंट के रूप में पड़ा हो, उसे देखना कितना क्रेजी एक्सपीरियंस होगा. इसीलिए ये ईंट सिर्फ अपनी कीमत की वजह से नहीं, बल्कि अपने साइज और रिकॉर्ड की वजह से पूरी दुनिया में सुर्खियों में है.

     

     

     
  • बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, तो उसकी एक्स गर्लफ्रेंड से प्यार कर बैठी महिला.

    बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, तो उसकी एक्स गर्लफ्रेंड से प्यार कर बैठी महिला.

    बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, तो उसकी एक्स गर्लफ्रेंड से प्यार कर बैठी महिला.

    अक्सर कहा जाता है कि दिल टूटने का दर्द सबसे भयानक होता है, लेकिन कई बार वही ब्रेकअप इंसान को उसकी जिंदगी के सबसे बड़े और सच्चे प्यार तक पहुंचा देता है. अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लाफायेट शहर से एक ऐसी ही अनोखी और हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यहां 29 साल की डेस्टिनी वॉचटर नाम की महिला को जब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चार साल के लंबे रिश्ते के बाद छोड़ दिया, तो वह पूरी तरह टूट चुकी थी. लेकिन किसे पता था कि इस दर्दनाक ब्रेकअप के बाद उसे अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड की ही एक्स-गर्लफ्रेंड से सच्चा प्यार हो जाएगा. घटना की शुरुआत तब हुई जब निक नाम के शख्स ने डेस्टिनी और उसके आठ साल के मासूम बेटे को अकेला छोड़कर चार साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया. इस धोखे से बेबस डेस्टिनी और उसका बच्चा गहरे सदमे में चले गए. डेस्टिनी को लगा कि उसकी हंसती-खेलती दुनिया उजड़ गई है और एक सिंगल मदर के रूप में दोबारा जिंदगी शुरू करना उसके लिए बहुत खौफनाक अनुभव था.

    दोनों की इस अनोखी लव स्टोरी को देखकर उनके दोस्त और रिश्तेदार हैरान रह गए. हालांकि, इस रिश्ते के कारण डेस्टिनी के परिवार में कुछ दरारें भी आईं. उसके पिता और परिवार के कुछ सदस्यों ने इस समलैंगिक रिश्ते का विरोध किया, लेकिन लिब्बी का परिवार इस सगाई से बेहद खुश है और दोनों का पूरा सपोर्ट कर रहा है. पेशे से डांस टीचर और मेडिकल असिस्टेंट डेस्टिनी का मानना है कि निक से मिला धोखा असल में उसे लिब्बी तक पहुंचाने का एक जरिया था. दोनों अब 1 मई 2027 को शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, ब्रेकअप के बाद से निक के साथ उनका कोई संपर्क नहीं है, लेकिन डेस्टिनी का कहना है कि जब निक को पता चलेगा कि उसकी दोनों एक्स-गर्लफ्रेंड्स आपस में शादी करने जा रही हैं, तो उसकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह अनोखी लव स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे नियति का अनूठा खेल बता रहे हैं.