Blog

  • 4 घंटे झींगुर की आवाज सुनने से इस लड़के के कान हुए खराब…जंगल में नेचर म्यूजिक एन्जॉय करने गया था

    4 घंटे झींगुर की आवाज सुनने से इस लड़के के कान हुए खराब…जंगल में नेचर म्यूजिक एन्जॉय करने गया था

    4 घंटे झींगुर की आवाज सुनने से इस लड़के के कान हुए खराब...जंगल में नेचर म्यूजिक एन्जॉय करने गया था

    चीन में 18 साल के एक लड़के को सिर्फ चार घंटे तक झींगुर की लगातार आवाज सुनना इतना भारी पड़ गया कि उसकी सुनने की क्षमता ही चली गई. शुक्र इस बात का था कि इलाज के बाद उसकी सुनने की क्षमता वापस लौट आई. लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता. कई मामलों में यह नुकसान हमेशा के लिए भी हो सकता है.

    4 घंटे जंगल में रहा, सुनता रहा झींगुर की आवाज पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के निंगबो शहर में रहने वाला 18 वर्षीय यांग जुलाई की शुरुआत में जंगल में कैंपिंग के लिए गया था. दोपहर के समय जंगल में झींगुर एक साथ आवाज कर रहे थे. यांग बिना किसी ईयर प्रोटेक्शन के करीब चार घंटे तक उसी माहौल में रहा. शाम होते-होते उसे कान बंद होने जैसा महसूस हुआ. कानों में सूजन आ गई और हालत यह हो गई कि उसे पक्षियों की चहचहाहट और मोबाइल की नोटिफिकेशन टोन जैसी तेज पिच वाली आवाजें भी सुनाई नहीं दे रही थीं.

    झींगुर करीब 70 डेसिबल तक आवाज करता है जांच में पता चला कि यांग को तेज आवाज के कारण अस्थायी हियरिंग लॉस हुआ है. डॉक्टरों ने उसे शोर से दूर रहने और इलाज की सलाह दी. करीब 14 दिन बाद उसकी सुनने की क्षमता सामान्य हो गई. डॉक्टर बताते हैं कि लोगों को लगता है कि प्रकृति की आवाजें नुकसान नहीं पहुंचातीं, जबकि सच्चाई इससे अलग है.

    उनके मुताबिक, एक झींगुर करीब 70 डेसिबल तक आवाज करता है, जो सामान्य तौर पर सुरक्षित मानी जाती है. लेकिन जब हजारों सिकाडे एक साथ आवाज करते हैं, तो शोर 85 डेसिबल से ज्यादा पहुंच सकता है. यही वह स्तर है, जहां से कानों को नुकसान शुरू हो सकता है.

    कानों के अंदर की कोशिकाएं मर गईं तो फिर वापस नहीं आतीं तेज आवाज से कान के अंदर मौजूद कोक्लिया की बेहद नाजुक हेयर सेल्स में सूजन आ जाती है. अगर समय रहते आराम मिल जाए तो ये कोशिकाएं ठीक हो सकती हैं. लेकिन अगर ये नष्ट हो जाएं, तो दोबारा नहीं बनतीं. ऐसी स्थिति में सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो सकती है और मरीज को हियरिंग एड का सहारा लेना पड़ सकता है.

    अब हमेशा के लिए कम सुनाई देता है 60 वर्षीय माली लियू पिछले 12 साल से जून से अगस्त तक रोज पेड़ों की छंटाई करते रहे. इस दौरान वे घंटों झींगुर की तेज आवाज के बीच काम करते थे. धीरे-धीरे उन्हें कानों में लगातार सीटी बजने की शिकायत होने लगी. महिलाओं की आवाज और धीमी बातचीत सुनना भी मुश्किल हो गया. जांच में पता चला कि उन्हें स्थायी हियरिंग लॉस हो चुका है.

  • महंगे बॉडी लोशन छोड़िए! नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से मसाज, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और चमकदार

    महंगे बॉडी लोशन छोड़िए! नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से मसाज, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और चमकदार

    नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से बॉडी मसाज, रूखी-बेजान त्वचा होगी सॉफ्ट... शीशे सा चमकेगा चेहरा!

    धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बदलते मौसम का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की त्वचा पर भी पड़ता है. व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग चेहरे की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन हाथ-पैर, पीठ और बाकी बॉडी की स्किन को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इसकी वजह से त्वचा धीरे-धीरे रूखी, बेजान और टैन नजर आने लगती है. ऐसे में नहाने से पहले कुछ मिनट बॉडी मसाज के लिए निकालना फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं एक ऐसे तेल के बारे में जिससे बॉडी मसाज करने से

    आपकी बॉडी ग्लो करेगी. हम बात कर रहे हैं बादाम तेल के बारे में. बादाम का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. नहाने से पहले इससे शरीर की हल्के हाथों से मसाज करने पर त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है.

    हालांकि, अगर आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इसे सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय बादाम तेल में बहुत कम मात्रा में अच्छी तरह मिलाकर इस्तेमाल करें. टी ट्री ऑयल कुछ लोगों की त्वचा पर जलन या एलर्जी पैदा कर सकता है, इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें.कैसे करें बॉडी मसाज नहाने से करीब 15 से 20 मिनट पहले थोड़ा सा बादाम तेल लें और इसे हाथों, पैरों, कंधों, पेट और पीठ पर लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें. मसाज के बाद कुछ देर तेल को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें.

    जरूरत हो तो माइल्ड बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं.बॉडी मसाज करने से फायदे नियमित रूप से बॉडी मसाज करने से त्वचा की ड्राईनेस कम करने और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है. मसाज से शरीर को आराम भी महसूस हो सकता है. वहीं, टी ट्री ऑयल में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, लेकिन इसे त्वचा की समस्याओं का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. संवेदनशील त्वचा, जलन या एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

  • घर की आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए किचन की एक चीज आएगी काम, जान लेंगे तो दूर होगी समस्या..

    घर की आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए किचन की एक चीज आएगी काम, जान लेंगे तो दूर होगी समस्या..

    Vastu Tips For Money: घर की आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए किचन की एक चीज आएगी काम, जान लेंगे तो दूर होगी समस्या

    घर की छोटी-छोटी चीजों को लेकर हमारे यहां कई तरह की मान्यताएं हैं. खासकर किचन को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं माना जाता, बल्कि इसे घर की सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि किचन में रखी कुछ चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल और रख-रखाव घर के माहौल पर सकारात्मक असर डाल सकता है. इन्हीं में से एक चीज नमक है, जिसे लेकर वास्तु और ज्योतिष में कई बातें कही जाती हैं.

    नमक को क्यों माना जाता है खास? नमक हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाता है. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ इसे कई पारंपरिक मान्यताओं में नकारात्मकता दूर करने वाला भी माना गया है. ऐसी मान्यता है कि नमक का सही तरीके से इस्तेमाल घर के माहौल को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.

    किचन में नमक कहां रखें? वास्तु मान्यताओं के अनुसार नमक को किचन में साफ और सूखी जगह पर रखना चाहिए. इसे खुले में रखने के बजाय हमेशा किसी साफ डिब्बे में बंद करके रखना बेहतर माना जाता है. इससे नमक में नमी भी नहीं आएगी और किचन व्यवस्थित रहेगा.

    आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए क्या करें? मान्यता है कि अगर घर में लगातार आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं तो नमक से जुड़ा एक छोटा-सा उपाय किया जा सकता है. इसके लिए कांच की कटोरी में थोड़ा सा नमक रखकर किचन के किसी साफ कोने में रखने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा कम करने में मदद मिल सकती है.

    नमक को गंदे स्थान पर न रखें किचन में नमक रखने की जगह भी साफ होनी चाहिए. इसे सिंक, कूड़े या गंदगी वाली जगह के पास रखना अच्छा नहीं माना जाता. नमक का डिब्बा भी साफ रखना चाहिए और उसमें गीला चम्मच नहीं डालना चाहिए.

    नमक बदलते समय रखें इस बात का ध्यान अगर नमक नमी पकड़ ले या काफी समय से रखा हुआ हो तो उसे बदल देना चाहिए. पुराने नमक को लंबे समय तक जमा करके रखना ठीक नहीं माना जाता. नया नमक रखने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह साफ और सुखा लेना चाहिए.

  • दांपत्य जीवन में चाहते हैं प्यार और शांति? बेडरूम में बेड की दिशा और पति-पत्नी की सोने की जगह जरूर जानें..

    दांपत्य जीवन में चाहते हैं प्यार और शांति? बेडरूम में बेड की दिशा और पति-पत्नी की सोने की जगह जरूर जानें..

    Husband-Wife Sleep Rule: पत्‍नी को पति के किस ओर सोना चाहिए, बेडरूम में बेड की जगह क्या होनी चाहिए? दांपत्य जीवन अच्छा रखना है और खटपट से बचना है तो जरूर जान लें

    पति और पत्नी का सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है. हर पत्नी चाहती है कि उसका दांपत्य जीवन सुखद रहे. पति-पत्नी में प्रेम बना रहे. हालांकि कई बार यह समझ में नहीं आता है कि अखिर क्या वजह है कि पति-पत्नी में खटपट बनी रहती है. आपको मालूम हो कि ऐसा बेडरूम में बेड की गलत जगह के कारण हो सकता है. ऐसा पत्नी के पति के गलत साइड में सोने से हो सकता है. आइए जानते हैं पत्नी को पति के किस साइड में सोना चाहिए और बेडरूम में बेड की सही जगह क्या होनी चाहिए?

    पत्‍नी को कहा जाता है वामंगी हिंदू धर्म में विवाह के दौरान पत्‍नी को पति के वाम अंग यानी बायी तरफ आने के लिए कहा जाता है. इतना ही नहीं शादी के बाद जब भी कोई पूजा या धार्मिक अनुष्‍ठान होता है तो पत्‍नी हमेशा पति के वाम अंग में ही बैठती है. पत्‍नी को वामंगी भी कहा जाता है, जि‍सका मतलब होता है बाएं अंग की अधिकारी. ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के मुताबिक सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान में ही नहीं बल्कि सोने के दौरान भी पत्नी को हमेशा पति के बाएं ओर ही सोना चाहिए. आपको मालूम हो कि यह सिर्फ एक वैदिक नियम नहीं है, बल्‍कि इसका संबंध हमारे मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य से भी जुड़ा है. ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के मुताबिक पत्‍नी के पति के बाएं तरफ सोने के पीछे हमारे शरीर की सूर्य नाड़ी और चंद्र नाड़ी हैं. सूर्य नाड़ी शरीर के दाहिनी ओर स्थित होती है. यह ऊर्जा, उत्साह और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है. उधर, चंद् रनाड़ी शरीर के बाईं ओर स्थित होती है.

    यह सौम्यता, शांति और भावनात्मक संतुलन को दर्शाती है. चंद्र नाड़ी को ईड़ा नाड़ी भी कहते हैं. इसका संबंध चंद्र यानी चंद्रमा के शीतलता और शांतिप्रद प्रकृति से है. यह नाड़ी जब प्रधान होती है तो व्यक्ति अधिक शांत और प्रशन्न अनुभव करता है. चंद्र नाड़ी की सक्रियता से शरीर और मन को ठंडा और आरामदायक अहसास होता है. वहीं, इसके उलट सूर्य नाड़ी हमारे सूक्ष्म शरीर में एक प्रमुख नाड़ी है, जिसे आमतौर पर पिंगला नाड़ी भी कहा जाता है. सूर्य नाड़ी सूर्य की तरह गर्म, प्रकाशमान और सक्रिय ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है. जब पति-पत्नी साथ होते हैं तो पत्नी का बाएं ओर रहना भावनात्मक सामंजस्य, रिश्तों में मधुरता को प्रबल बनाता है. उधर, पति के दाहिनी ओर होना उसके निर्णय लेने की क्षमता और ऊर्जा और उत्साह को प्रभावित करता है. इस तरह पति और पत्नी के रिश्तों में सौम्यता और सामंजस्य के लिए सही दिशा में सोना जरूरी है.

    क्या है बेडरूम में बेड की सही स्थिति 1. बेड यानी बिस्तर को खिड़की से सटाकर नहीं लगाना चाहिए. इससे पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव उत्पन्न होता है. आपसी असहयोग की प्रवृत्ति बढ़ती है.2. बेडरूम में ऐसी चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो अलगाव दर्शाती हो.3. छत पर बीम का होना और दो अलग मैट्रेस का प्रयोग भी प्रेम संबंधो में दूरी बनाता है. जहां तक संभव हो पति-पत्नी एक ही मैट्रेस पर सोएं.4. बिस्तर पर ऐसी चादर प्रयोग में न लाएं, जिसमें छेद हों. इससे दांपत्य जीवन में खटास बढ़ती है.5. पलंग के नीचे कुछ भी सामान न रखें. पलंग के नीचे जगह को खाली रहने दें, इससे आपके बेड के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा बिना किसी बाधा के प्रवाहित हो सकेगी.6. बेडरूम के प्रवेश द्वार वाली दीवार के साथ बेड लगाने से बचना चाहिए. इससे रिश्तों में कटुता आती है.7. उस दीवार से सटाकर भी बेड न लगाएं, जिसकी दूसरी ओर बाथरूम या टॉयलेट हो.8. बेड के सामने या कहीं भी ऐसी जगह शीशा नहीं लगाना चाहिए, जहां से बेड का प्रतिबिंब दिखता हो. इससे संबंधों में दरार आती है और अनिद्रा और बदन दर्द के भी शिकार हो सकती है.9. पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए घर की दीवारों पर हल्का गुलाबी, नीला, हल्का ग्रे या हल्के येलो रंग का ही प्रयोग करें. ये रंग शांति और प्यार को बढ़ाने वाले माने जाते हैं.

  • सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी..

    सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी..

    सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी

    आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, कम नींद, लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल और शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं.

    लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सिरदर्द के दौरान चाय या कॉफी पीना सही है या इससे परेशानी और बढ़ सकती है. तो चलिए आपको बताते हैं इसका सही जवाब…सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन में राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

    यही वजह है कि कुछ दर्द निवारक दवाओं में भी कैफीन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, जो लोग जरूरत से ज्यादा कैफीन लेते हैं, उनमें यह सिरदर्द की वजह भी बन सकता है. वहीं, रोज चाय या कॉफी पीने वाले लोग अगर अचानक इसे पूरी तरह छोड़ दें, तो कैफीन की कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है. इसलिए अपनी आदत और शरीर की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करना चाहिए.सिरदर्द में राहत पाने के आसान उपाय सिरदर्द होने पर सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और कुछ देर शांत जगह पर आराम करें. अगर नींद पूरी नहीं हुई है, तो पर्याप्त आराम करें.

    मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से कुछ समय दूरी बनाएं. तेज रोशनी और तेज आवाज से बचें. समय पर भोजन करें और लंबे समय तक खाली पेट न रहें. अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार दर्द की दवा लेने से बचें.इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें अगर अचानक बहुत तेज सिरदर्द शुरू हो जाए, सिरदर्द के साथ तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, बार-बार उल्टी, बेहोशी, बोलने में दिक्कत, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या देखने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा, यदि सिरदर्द लगातार बढ़ रहा हो या दवा लेने के बाद भी ठीक न हो, तो इसकी जांच कराना जरूरी है. समय पर इलाज गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है.

  • 2 साल बाद पति का ऐसा राज खुला कि पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सवाल किया तो कर दी पिटाई..

    2 साल बाद पति का ऐसा राज खुला कि पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सवाल किया तो कर दी पिटाई..

    शादी के 2 साल बाद पति के लैपटॉप में मिले I Love You के मैसेज, पत्नी ने पूछा तो करने लगा पिटाई...ननद भी लुक का उड़ाती थी मजाक, थक हारकर महिला ने दर्ज कराई शिकायत

    अहमदाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि शादी के दो साल बाद उसे पति के लैपटॉप में दूसरी युवती के साथ हुई चैट मिली, जिसमें I Love You और I Miss You जैसे मैसेज थे. जब उसने इस बारे में सवाल किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की. शिकायत के आधार पर महिला पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    शादी के बाद शुरू हुई पैसों की मांग पुलिस शिकायत के मुताबिक महिला की शादी वर्ष 2023 में मेहसाणा के एक युवक से हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने शेयर बाजार में निवेश करने के लिए पैसों की मांग शुरू कर दी. इस पर उसने अपने पिता से 1.50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने लेकर पति को दिए. महिला का कहना है कि इसके बाद भी पति और ससुराल वाले लगातार दहेज में और पैसे मांगते रहे. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

    तबीयत खराब होने पर भी कराया काम शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया. इसके बजाय उससे जबरन खाना बनवाया जाता था. महिला का यह भी आरोप है कि पति ने कई बार उसके पेट पर बैठकर उसका मुंह और गला दबाया तथा उसके साथ मारपीट की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी ननद उसे नेपाली कहकर अपमानित करती थी और खाना बनाने जैसी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा करती थी.

    लैपटॉप में मिली दूसरी युवती से चैट महिला के अनुसार, एक दिन उसने पति के लैपटॉप में किसी दूसरी युवती के साथ चैट देखी. चैट में I Love You और I Miss You जैसे मैसेज लिखे थे. जब उसने पति से इस बारे में पूछताछ की तो पति ने उसकी पिटाई कर दी. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति ने महिला की बुआ की एक महिला मित्र से अश्लील इशारों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी. इसके बाद उस महिला के बॉयफ्रेंड ने पति को धमकियां भी दी थीं.

    5 लाख रुपये की मांग, घर से निकाला महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने उससे 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया. मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी. बाद में महिला ने पूरे मामले की शिकायत महिला पश्चिम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है.

  • हरी मिर्च और धनिया 30 दिनों तक नहीं होंगे खराब, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक

    हरी मिर्च और धनिया 30 दिनों तक नहीं होंगे खराब, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक

    हरी मिर्च और हरा धनिया किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं. ऐसे में रसोई लगभग हर दिन हरा धनिया और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. कई लोगों की शिकायत हरा धनिया और हरी मिर्च को जल्दी मुरझाने, सूखने, सड़ने-गलने या खराब होने की होती है.हरा धनिया को लोग फ्रिज में रखते हैं फिर भी यह पीला पड़ जाता है. फ्रिज में हरी मिर्ची भी सड़ने लगती है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप धनिया और हरी मिर्च को एक महीने तक ताजा रख सकते हैं.

    ऐसे धनिया को करें स्टोर 1. यदि आप बाजार से हरा धनिया खरीदकर घर लाए हैं तो उसे उसी प्लास्टिक बैग में फ्रिज में न रखें. ऐसा करने से प्लास्टिक बैग के अंदर नमी जमा होने लगती है और कुछ ही दिनों में धनिया की हरी पत्तियां गलने लगती हैं. ऐसे में धनिया को हल्का सुखाकर एयरटाइट कंटेनर में रखें. आप धनिया को पंखे के नीचे किसी सूती कपड़े या पेपर टॉवल पर फैला कर सारा अतिरिक्त पानी सूखा सकते हैं.

    2. कंटेनर के नीचे एक सूखा पेपर टॉवल बिछा दें. यह अतिरिक्त नमी को सोख लेगा. अब हरा धनिया को एक परत में रखें और कंटेनर बंद करके फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से हरा धनिया बहुत दिनों तक हरा और ताजा बना रह सकता है.

    3. हरा धनिया की डंठल का निचला हिस्सा थोड़ा सा काटकर उसे पानी भरे कांच के गिलास में रखें और ऊपर से प्लास्टिक बैग ढक दें. ऐसा करने से डंठल को नमी मिलती रहती है और धनिया की पत्तियां लंबे समय तक ताजी बनी रहती हैं. ध्यान रखें हर दो-तीन दिन में पानी बदलना जरूरी होता है.

    4. हरा धनिया को आप कपड़े या अखबार में लपेटकर रख सकते हैं. इससे भी यह लंबे समय तक सूखता नहीं है.

    हरी मिर्च को ऐसे करें स्टोर1. हरी मिर्च को बाजार से खरीदकर घर लाने के बाद उसे तुरंत धोकर स्टोर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से यह जल्दी गलने लगती हैं. यदि मिर्च गंदी है और आप उसे धोना चाहते हैं तो जब वह पूरी तरह सूख जाए उसके बाद ही फ्रिज में रखें.

    2. हरी मिर्च को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसकी डंठल निकाल दें. इसके बाद हल्दी मिले पानी से मिर्च को धोकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब सूती कपड़े से मिर्च को पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि उस पर बिल्कुल भी नमी न रहे.

    3. अब इस हरी मिर्च को जिप-लॉक बैग में रखें और उसमें छिली हुई लहसुन की दो या तीन कलियां डाल दें. फिर बैग को बंद करके फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से हरी मिर्च जल्दी नहीं सूखती है.

    4. एयरटाइट कंटेनर की जगह हल्का खुला डिब्बा या पेपर बैग हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए बेहतर माना जाता है. हरी मिर्च को टिश्यू पेपर या न्यूजपेपर में लपेटकर रखने से एक्स्ट्रा नमी सोखने में मदद मिलती है.

    5. हरी मिर्च को हमेशा फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में स्टोर करें. आपको मालूम हो कि ज्यादा ठंडी जगह पर रखने से मिर्च खराब हो सकती है. मिर्च को प्याज या ज्यादा नमी छोड़ने वाली सब्जियों के साथ स्टोर न करें. इससे यह जल्दी खराब हो सकती है.

    6. यदि हरी मिर्च हल्की नरम होने लगे तो ठंडे पानी में कुछ मिनट रखने से थोड़ी फ्रेशनेस वापस आ सकती है. धूप या गर्म जगह पर रखने से हरी मिर्च जल्दी सूख सकती है, इसलिए इस हमेशा ठंडी जगह पर रखें.

  • ‘हां बोलो, वरना कूद जाऊंगा’… प्रेमिका को मनाने मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, फिर हुआ ये ?

    ‘हां बोलो, वरना कूद जाऊंगा’… प्रेमिका को मनाने मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, फिर हुआ ये ?

    Maharashtra News: प्रेमिका से 'हां' कहलाओ, नहीं तो कूद जाऊंगा...  मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक इस जिद पर अड़ा, जानें फिर क्या हुआ?

    महाराष्ट्र के सांगली में फिल्म शोले जैसी कहानी सामने आई. यहां कुपवाड़ इलाके में एक युवक अपनी प्रेमिका यानी गर्लफ्रेंड से ‘हां’ कहलवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने ऐलान कर दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी और उसका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं करेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. युवक की इस हरकत की खबर जैसे ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली, हड़कंप मच गया.

    …तो लोगों को समझ में आया पूरा माजरा अजय जाधव रविवार दोपहर अचानक एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है. जब युवक ने नीचे आने से इनकार किया और अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग की, तो लोगों को पूरा माजरा समझ आया. अजय की मांग थी कि उसकी प्रेमिका उसके प्रपोजल को स्वीकार करे. उसने कह दिया कि जब तक वह सामने नहीं आएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा.

    …और जमा हो गई भीड़ सूचना मिलते ही कुपवाड़ इंडस्ट्रियल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया. ऊपर मोबाइल टावर पर युवक बैठा था और नीचे पुलिस उसे समझाने में जुटी थी. इस बीच खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने अजय से बातचीत शुरू की. उसे समझाया गया कि इस तरह टावर पर चढ़ना बेहद खतरनाक है. लेकिन अजय जिद पर अड़ा रहा.

    फिर क्या हुआ अजय शर्त थी कि गर्लफ्रेंड सामने आए और उसके प्रपोजल का जवाब दे. कुपवाड़ पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर आनंदराव घाडगे और उनकी टीम ने युवक को समझाने के लिए लगातार कोशिशें कीं. पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए भी उससे बातचीत की. उसे भरोसा दिलाया गया कि पहले वह सुरक्षित नीचे आए और अपनी बात रखे. काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद अजय नीचे आने के लिए तैयार हो गया. वह जैसे ही सुरक्षित नीचे उतरा, पुलिस, फायर ब्रिगेड और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. फिलहाल युवक सुरक्षित है और सांगली के कुपवाड़ इलाके में हुई यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. मोबाइल टावर से युवक तो नीचे आ गया, लेकिन प्रेमिका ने ‘हां’ कहा या नहीं, ये कहानी अभी भी अधूरी है.

  • महंगे पेट्रोल से परेशान शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़! फ्यूल खर्च हुआ आधा

    महंगे पेट्रोल से परेशान शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़! फ्यूल खर्च हुआ आधा

    महंगे पेट्रोल से परेशान शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़! फ्यूल खर्च हुआ आधा

    जबलपुर . कहते हैं न कि ‘आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है’. इस कहावत को सच कर दिखाया है बीकॉम पास एक होनहार शख्स ने. महंगे पेट्रोल से तंग आकर इस शख्स ने एक ऐसा नायाब जुगाड़ और आविष्कार किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

    दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोरखपुर निवासी रूपेंद्र आनंद की. जिनकी आईडी स्विगी, जोमैटो, रैपिडो और ओला जैसी तमाम डिलीवरी सेवाओं पर एक्टिव है. दिनभर की भागदौड़ और डिलीवरी के दौरान रोजाना उनकी गाड़ी में 400 से 500 रुपये का पेट्रोल खर्च हो जाता था. पेट्रोल के इस भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट से वह काफी परेशान हो चुके थे. तभी उनके दिमाग में आया कि क्यों न कुछ ऐसा बदलाव किया जाए, जिससे सफर भी आसान हो जाए और रोजाना का भारी खर्च भी बच सके. जिसके लिए पिछले 5-6 सालों से इसी सोच के साथ इस पर काम कर रहे थे.

    नॉन-आरटीओ मोटर और बैटरी का बेहतरीन तालमेल
    उन्होंने अपनी पुरानी बाइक में एक खास नॉन-आरटीओ मोटर फिट की है. इस मोटर की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है, जो शहर के भीतर की डिलीवरी के लिए बिल्कुल मुफीद है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस बाइक को इलेक्ट्रिकली और पेट्रोल दोनों तरीकों से चलाया जा सकता है. नॉन-आरटीओ मोटर होने की वजह से उन्हें आरटीओ के झंझटों या कागजी कार्रवाई की टेंशन भी नहीं है. बाइक में लेड-एसिड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे बारिश या पानी से बचाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और पेटी के भीतर ताला लगाकर करके रखा गया है.

    महीने के हजारों रुपये की हो रही बचत
    इस देसी और शानदार जुगाड़ ने शख्स की जिंदगी आसान कर दी है. पहले जहां उन्हें महीने में केवल पेट्रोल के नाम पर 12 हजार से 15 हजार रुपये चुकाने पड़ते थे, वह खर्च अब सिमटकर महज 25 सौ से 3 हजार रुपये पर आ गया है. हालांकि, इस पूरी मैन्युफैक्चरिंग को तैयार करने में एक बार का खर्च 35 हजार से 40 हजार रुपये के आसपास आया था, लेकिन लंबे समय में यह उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है. बढ़ती महंगाई के दौर में इस शख्स का यह आविष्कार आज आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई उनके इस हुनर की तारीफ कर रहा है.

  • कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

    कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

    कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बुधवार को एक मकान ढहने का मामला सामने आया है. हादसे में मां और मायके आई गर्भवती बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई. इस हादसे में दो बच्चियां भी घायल हुई है. जमीन धंसने की वजह से पलभर में ही मकान जमींदोज हो गया. मकान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया.

    हादसे का वीडियो सामने आया है. उसमें देखा जा सकता है कि सड़क से एक कार उस घर के आगे से निकलती है और अचानक घर नीचे गिर जाता है. घर के नीचे गिरने की जोर से आवाज आती है और कुछ लोगों की चीख भी सुनाई देती है. इसके बाद आस पास से लोग उस और भागते दिखाई देते हैं. फिर युवाओं ने मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया.

    सिविल अस्पताल राजगढ़ में 60 वर्षीय निर्मला पत्नी भीम सिंह और 32 वर्षीय पूजा पत्नी अमित राणा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी डेढ़ वर्षीय ईरा की हालत नाजुक है उसे सोलन रेफर किया गया है. इसके अलावा डेढ़ साल की अबियाना का राजगढ़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

    इसके अलावा उत्तरकाशी के सौली गांव में जमीन धंसने से कई मकानों में दरारें आई हैं. प्रशासन ने असुरक्षित मकानों के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. बारिश होने पर अन्य मकानों में भी दरारें बढ़ने की आशंका आई है. भूवैज्ञानिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है. बारिश के पानी के जमीन में रिसाव से भू-धंसाव बढ़ने की आशंका जताई गई है.

    चीड़ के पेड़ों में भी ढाल की दिशा में झुकाव देखने मिला है. भू-धंसाव के चलते क्षेत्र में लगातार मूवमेंट की आशंका है. ग्रामीणों का दावा – एनएच कटान के बाद भू-धंसाव शुरू हुआ है. भूवैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर अति संवेदनशील परिवारों के विस्थापन पर फैसला होगा और विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेजी जाएगी.