प्रतापगढ़ जिले में 32 वर्षीय एक युवक की उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी के भाई और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी…
यूपी केप्रतापगढ़ जिले में 32 वर्षीय एक युवक की उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी के भाई और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव में हुई। सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान राजू सिंह (32) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सिंह ने करीब एक साल पहले पटेल बिरादरी की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसका युवती के परिवार से विवाद था। गुप्ता ने कहा, ”युवक की उसके घर के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।”
अधिकारी ने बताया कि युवक परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजू सिंह की पत्नी के भाई पिंटू वर्मा, पिंटू के दोस्त तेज बहादुर वर्मा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
क्या आपने कभी पहाड़ों का पसीना देखा है? सोशल मीडिया पर एक ट्रेवल इन्फ्लुएंसर ने लोगों को ऐसी पहाड़ी दिखाई, जिससे काला द्रव्य निकल रहा था. शख्स ने इसे पहाड़ों का पसीना बताया. असल में पहाड़ों से निकलने वाला ये लिक्विड शिलाजीत है जिसे कमजोरी दूर करने की दवा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. ट्रेवल इन्फ्लुएंसर ने हिमालय की ऊंची चोटियों पर घूमते हुए एक पहाड़ की दरार से निकलते काले चिपचिपे लिक्विड को दिखाया और उसे ‘पहाड़ों का पसीना’ नाम दे दिया. वीडियो वायरल होते ही लोग हैरान रह गए. पहाड़ों के बीच से निकल रहा ये काला लिक्विड क्या सच में पहाड़ों का पसीना है?
दरअसल यह कोई आम पानी या रस नहीं, बल्कि आयुर्वेद की सबसे कीमती दवा शिलाजीत है. शिलाजीत हिमालय, अलकनंदा और अन्य ऊंचे पहाड़ों की चट्टानों से रिसता हुआ प्राकृतिक पदार्थ है. हजारों साल पुरानी जड़ी-बूटियों, खनिजों और कार्बनिक पदार्थों का यह संग्रह माना जाता है. गर्मियों में जब पहाड़ पिघलते हैं तो यह काला, चिपचिपा और चमकदार लिक्विड बाहर निकलता है. लोग इसे ‘पहाड़ों का पसीना’ या ‘पहाड़ों का अंजन’ भी कहते हैं.
मर्दानगी और ताकत का रामबाण आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत में 85 से ज्यादा खनिज, फुल्विक एसिड और ह्यूमिक एसिड होते हैं. यह पुरुषों की मर्दानगी बढ़ाने, स्टैमिना बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में बेहद असरदार है. नियमित इस्तेमाल से थकान नहीं होती, मसल्स मजबूत होते हैं और वायरल ताकत में इजाफा होता है. कई बॉडी बिल्डर और एथलीट इसे नेचुरल सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल करते हैं. महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है. यह हड्डियों को मजबूत करता है, एनीमिया दूर करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. बुढ़ापे में याददाश्त तेज करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने का काम भी करता है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि शुद्ध शिलाजीत शरीर के हर कोशिका तक पहुंचकर ऊर्जा प्रदान करता है.
20 हजार रुपये किलो तक की डिमांड शुद्ध शिलाजीत की कीमत आसमान छू रही है. बाजार में असली शिलाजीत 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. कुछ हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट तो 25-30 हजार तक भी जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे चाटकर खाते हुए वीडियो बना रहे हैं. एक चुटकी रोजाना गर्म पानी या दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है.
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हमेशा लैब टेस्टेड और शुद्ध शिलाजीत ही खरीदें. कई ब्रांड अब सर्टिफाइड शिलाजीत कैप्सूल और रेजिन फॉर्म में बेच रहे हैं. आधुनिक रिसर्च भी शिलाजीत के फायदों को साबित कर रही है. फुल्विक एसिड एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट और डिटॉक्स गुणों के लिए जाना जाता है. यह टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मर्दानगी और एनर्जी बढ़ती है. कई स्टडीज में पाया गया कि नियमित सेवन से क्रॉनिक थकान सिंड्रोम में राहत मिलती है.
कैसे होता है जमा? पहाड़ी इलाकों के स्थानीय लोग गर्मियों में ऊंची चट्टानों पर जाते हैं और चट्टानों से रिसते शिलाजीत को इकट्ठा करते हैं. इसे साफ करके रेजिन फॉर्म में तैयार किया जाता है. यह प्रक्रिया काफी मेहनत वाली होती है, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा है.
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा अपने परिवार के साथ बीती रात बारात में गई एक युवती के साथ वहां पर आए कुछ युवकों ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपिताें ने युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि छलेरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बेटी और परिवार के अन्य लोगों के साथ छपरौली गांव में एक शादी में भाग लेने गए थे। वहां पर डीजे पर डांस के दौरान हिमांशु तथा उसके साथियों ने शराब के नशे में उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उन्होंने उसके नाजुक अंगों को छुआ तथा धक्का मुक्की की।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उन्होंने आरोपिताें का विरोध किया तथा अपनी बेटी को उनके चंगुल से बचाया। उसके बाद जब वह बारात से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का टायर पंचर कर दिया गया है। वह अपनी कार की स्टेपनी बदलने लगे इसी बीच हिमांशु अपने साथियों के संग दोबारा आ गया, तथा सड़क पर खड़ी उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की जब। उनकी बेटी ने शोर मचाया तो पीड़ित और उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तथा हिमांशु के चंगुल से अपनी बेटी को बचाया।
इसी बीच हिमांशु और उसके साथियों ने पीड़ित और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इस घटना में उनकी बेटी को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजधानी दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है. सेंट्रल दिल्ली के पंचकुइयां रोड स्थित एक स्पा पर पुलिस ने छापेमारी कर मालिक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला गया, जबकि कई अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.
पुलिस के अनुसार, 30 जून को पहाड़गंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकुइयां रोड स्थित ‘Sin Spa’ नामक स्पा की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई और पूरे मामले की पुष्टि के लिए योजना तैयार की गई.
फर्जी ग्राहक बनाकर जुटाए गए सबूत
जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा. उसे तय रकम देकर अंदर भेजा गया ताकि सूचना की पुष्टि की जा सके. पुलिस का दावा है कि स्पा संचालक ने कथित यौन सेवाओं के बदले पहले ही पैसे ले लिए और एक महिला को ग्राहक के साथ भेज दिया. इसके बाद पहले से तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मार दिया.छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा संचालक अजय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वहां मौजूद चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस का कहना है कि महिलाओं की भूमिका और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
मौके से नकदी और दस्तावेज बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी, ग्राहकों का एंट्री रजिस्टर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. इन सभी चीजों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है. बरामद दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं.
ITPA के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (ITPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यूपी के शामली में बड़े मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष मलिक के कथित रूप से हिंदू धर्म में वापसी के दावों के बीच धर्मांतरण प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस को आयुष के पास से एक अहम डायरी और एक चाकू बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब डायरी में दर्ज जानकारियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक इस डायरी में एक पेज पर लिखा है, ‘मैं मिशन पर हूं।’ नीचे आयुष ने अपना नाम लिखा है। एसपी के मुताबिक यह वाक्य मौलाना इरफान के कहने पर लिखा गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस डायरी से कई अहम राज खुलेंगे। मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक ने बेटे आयुष के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर पुलिस चांदनी कुरैशी और उसके पिता समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। आठ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस को जांच के दौरान आयुष के ड्राइंग रूम से एक डायरी और चाकू मिला है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डायरी पर लिखे मैं मिशन पर हूं के बारे में जांच-पड़ताल में पता चला कि यह वाक्य आयुष ने मौलाना इरफान के कहने पर लिखा था।
मौलाना इरफान पर आयुष का धर्मांतरण कराने एवं फर्जी निकाहनामा तैयार कराने में अहम रोल रहा है, वह मुकदमे में आरोपी भी है। पुलिस डायरी की जांच कर रही है। डायरी में और भी अहम बातें लिखी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। चाकू आयुष के पास कहां से आया इसे भी जांच में शामिल किया गया है। मौलाना इरफान की तलाश में पुलिस दिल्ली समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही है, वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। एसपी का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
10 तारीख को होगी चांदनी की जमानत पर सुनवाई
उधर, कैराना में संपत्ति हड़पने के लिए प्रेम जाल में फंसाकर धर्मपरिवर्तन कराने एवं फर्जी निकाहनामा तैयार करने के आरोप में जेल भेजी गई चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी व फुफेरे भाई तौफीक की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश ने दस जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इन तीनों की नियमित जमानत याचिका के अलावा फरार चल रही चांदनी की दो बहनों एवं भाई की अग्रिम जमानत याचिका भी न्यायालय में डाली गई है। मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई थी। अधिवक्ता मेहरबान अहमद ने बताया कि अदालत ने मामले पर सुनवाई हुई, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता की ओर से समय मांगा गया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दस जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
किसी भी सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. एक और ऐसी ही घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी क्या है? एक लड़के की गलत हरकत को सहने की बजाय लड़की ने हिम्मत दिखाई, उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और शिकायत दर्ज कराई. यह कदम उन सभी लोगों के लिए एक संदेश है, जो ऐसी घटनाओं को देखकर भी चुप रह जाते हैं. कई बार महिलाएं ऐसी घटनाओं का सामना करती हैं, लेकिन डर या झिझक की वजह से आवाज नहीं उठा पातीं. यह घटना उन सभी महिलाओं के लिए किसी नजीर से कम नहीं है.
पूरा मामला विवेक एक्सप्रेस ट्रेन का बताया जा रहा है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, रूपाली दीक्षित नाम की लड़की ट्रेन में सफर कर रही थी. सफर के दौरान वह कोच के दरवाजे के पास खड़ी थीं. इसी दौरान पास के कोच में मौजूद एक लड़के ने उन्हें देखकर अजीब और भद्दे इशारे करने शुरू कर दिए. लड़की ने पहले उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक लगातार अपनी हरकत दोहराता रहा तो उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया. इसके बाद भी युवक नहीं रुका और अपनी हरकतें जारी रखीं. आखिरकार लड़की ने फैसला किया कि वह इस घटना को रिकॉर्ड करेंगी, जिससे आरोपी की पहचान हो सके और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
रूपाली ने नहीं दिखाई कमजोरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बिना किसी डर के युवती की तरफ इशारे कर रहा है. वहीं लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया. रूपाली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भारतीय रेलवे और संबंधित अधिकारियों को टैग किया. उन्होंने बताया कि ट्रेन में उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और युवक ने आपत्तिजनक इशारे किए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं. जब वह कोच के दरवाजे के पास खड़ी थीं, तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की और अश्लील इशारे किए.
रेलवे ने तुरंत लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया. रेलवे की ओर से रूपाली से यात्रा से जुड़ी जानकारी जैसे PNR नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल शेयर करने को कहा गया, जिससे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके. इसके बाद RPF ने भी शिकायत दर्ज होने की जानकारी दी. बताया गया कि मामले को RailMadad पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है और शिकायत नंबर भी जारी कर दिया गया है. RPF Eastern Railway ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शिकायत को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. RPF Howrah Division को कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ लोगों ने लिखा कि महिलाओं के साथ सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.
वहीं कई महिलाओं ने अपनी आपबीती भी शेयर की और बताया कि उन्हें भी कई बार ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी सोच रखने वाले लोगों की वजह से महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर असुरक्षित महसूस करना पड़ता है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे मामलों में चुप रहने की बजाय आवाज उठाना जरूरी है.
महिलाओं के लिए जरूरी संदेश
इस घटना से एक बात साफ है कि गलत व्यवहार को सहन करना समाधान नहीं है. अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर किसी के साथ बदतमीजी करता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है. रूपाली की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि डरने की बजाय गलत करने वालों को जवाब देना चाहिए.
हालांकि, साथ ही यह भी जरूरी है कि रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करें, ताकि महिलाओं का भरोसा बना रहे. ट्रेन, बस या किसी भी सार्वजनिक जगह पर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह दूसरों का सम्मान करे. छोटी दिखने वाली ऐसी हरकतें किसी के लिए बेहद परेशान करने वाला अनुभव बन सकती हैं. इसलिए जरूरत है कि समाज में सम्मान और जिम्मेदारी की सोच को बढ़ावा दिया जाए.
बहू आधी रात को युवक से कर रही थी बात, सास ने जैसे ही रोका… गोरखपुर में हो गया लहूलुहान मंजर
गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय एक महिला ने एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी सास का गला कथित तौर पर चाकू से रेत दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महिला को गंभीर हालत में एम्स में…
Gorakhpur News:
गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय एक महिला ने एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी सास का गला कथित तौर पर चाकू से रेत दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महिला को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना मलमालिया जगदीशपुर गांव में घटी।
बात करने से रोका तो भड़की बहू, सास के गले पर चाकू से किया वार
पुलिस सूत्रों के अनुसार जयहिंद नाम के व्यक्ति की पत्नी वंदना सोमवार रात मोबाइल फोन पर एक युवक से बात कर रही थी तभी उसकी सास आशा देवी (55) ने इस पर आपत्ति जताई और उसे बातचीत बंद करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इससे नाराज वंदना ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले में गहरा घाव हो गया।
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग सास, आरोपी बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आशा देवी को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
योगेश की पत्नी के डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल के साथ अवैध संबंध थे, इससे पति नाराज चल रहा था.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या में मुख्य आरोपी योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. हत्या की वजह का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई. पूछताछ में योगेश ने बताया कि डंपर चालक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे. इसका पता उसने चला तो विरोध किया, लेकिन चंचल नहीं माना. वह लगातार पत्नी के साथ जुड़ा रहा. इस बीच उसने पत्नी के वीडियो भी प्रसारित कर दिए. इससे उसकी काफी बदनामी हो रही थी. इसके अलावा अलावा चंचल राह चलते भी चिड़ाता था, इसलिए उसने अपने भाई मुनेश और दोस्त विनोद के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी.
डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या में लंबे समय से पुलिस को योगेश की तलाश थी. इस बीच पुलिस को खुफिया सूचना मिली, जिसके बाद रामपुर में डंपर चालक की हत्या के मुख्य आरोपी योगेश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.
यह मामला चर्चा में इसलिए भी आया कि हत्या की यह वारदात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामपुर आने से एक रात पहले हुई थी. इसके चलते पुलिस में हड़कंप मच गया था. पूरा पुलिस प्रशासनिक अमला मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में लगा था. इस बीच सोमवार रात लगभग 10 बजे हत्या की वारदात हो गई. मुख्यमंत्री का शाहबाद में कार्यक्रम था.
सीएम के आगमन से पहले हुई थी यह वारदात
सीएम के आगमन से पहले खबर आई कि शाहबाद रोड पर चंडका गांव के पास स्थित मोगा ढाबे के सामने झंडूपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय चंद्रपाल उर्फ चंचल को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया. इस हत्याकांड के बाद से ही आरोपी की तलाश थी. जांच के दौरान पता चला कि हत्या में योगेश शामिल है. खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कैंट पुलिस स्टेशन इलाके से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप पानी-पानी होने वाले हैं. दरअसल, एक 29 साल की औरत ने अपने पति के जीजा पर पिछले छह महीनों से लगातार गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कैंट पुलिस स्टेशन इलाके से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप पानी-पानी होने वाले हैं. दरअसल, एक 29 साल की औरत ने अपने पति के जीजा पर पिछले छह महीनों से लगातार गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया, उसका कहना है कि उसके साथ अश्लील हरकतें की जा रही थीं ऑर्डर गलत तरीके से भी छुआ जाता था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
6 महीने से कर रहा था गंदी हरकतें
बता दें कि पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुशीनगर जिले का रहने वाला उसके पति का जीजा जब भी पिछले छह महीनों में उनके घर आता था, तो उसके साथ गंदी-गंदी हरकते करता था. महिला ने बताया कि आरोपी कभी-कभी उसके कमरे में झांकता था या किचन में घुसकर गलत हरकत करने की कोशिश करता था. महिला का कहना है कि जब भी वो विरोध करती थी, तो आरोपी पारिवारिक रिश्तों का हवाला देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता था.
बाथरूम में करने वाला था कांड
पीड़िता ने ये भी बताया कि एक दिन जब वो नहाने के लिए बाथरूम जा रही थी, तो आरोपी जबरदस्ती अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करने की कोशिश की. उसने बताया कि उसने आरोपी को धक्का देकर और वहां से भागकर अपनी जान बचाई. महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने पति और ससुराल वालों को इस घटना के बारे में बताया, लेकिन किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया; बल्कि उसी को दोषी ठहराने की कोशिश की गई. इसके बाद, उसने अपने पिता को जानकारी दी और उनके साथ कैंट पुलिस स्टेशन जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.
गुवाहाटी:
असम की गुवाहाटी पुलिस ने महाराष्ट्र के एक शख्स को 55 करोड़ रुपये कीमत के 37 किलो सोने के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का मिडिल ईस्ट और म्यांमार से जुड़े एक संदिग्ध इंटरनेशनल गोल्ड-स्मगलिंग रैकेट से कनेक्शन है। पुलिस मिडिल ईस्ट और म्यांमार से कनेक्शन को लेकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र का रहने वाला शख्स 55 करोड़ रुपये कीमत का 37 किलो सोना लेकर जा रहा है। सोना 24 कैरेट की शुद्धता वाला है।
भिखारी जैसे पहने थे कपड़े
इंटरनेशनल रैकेट से कनेक्शन
डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि जांच से मिडिल ईस्ट और म्यांमार से इंटरनेशनल गोल्ड-स्मगलिंग कनेक्शन और मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु से घरेलू कनेक्शन का पता चला है। डीसीपी ने आगे कहा कि पुलिस अब जब्त सोने के मालिक का पता लगाने और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इसे किस मकसद से ले जाया जा रहा था। पुलिस ऑपरेशन से जुड़े हो सकने वाले अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आरोपी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड और कम्युनिकेशन लॉग की जांच की जा रही है। आरोपी अक्षय बनसोडे के खिलाफ लतासिल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।