Blog

  • चोटी-जनेऊ रखने वाले ये महान लोग कौन थे? भगवान कृष्ण से चाणक्य-शंकराचार्य तक की कहानी कर देगी हैरान..

    चोटी-जनेऊ रखने वाले ये महान लोग कौन थे? भगवान कृष्ण से चाणक्य-शंकराचार्य तक की कहानी कर देगी हैरान..

    भारत की हिंदू परंपरा में चोटी यानी शिखा का अपना अलग महत्व रहा है. पुराने समय में इसे सिर्फ हेयरस्टाइल नहीं माना जाता था. यह पहचान, अनुशासन और धार्मिक परंपरा से जुड़ी थी. कई विद्वानों और महापुरुषों ने शिखा धारण की. इनमें भगवान कृष्ण, बलराम, चाणक्य और आदि शंकराचार्य जैसे नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं, इतिहास और परंपरा में चोटी रखने वाले इन महान लोगों के बारे में, जिनका नाम आज भी लिया जाता है.

    आचार्य चाणक्य की अटूट प्रतिज्ञा

    आचार्य चाणक्य का नाम आते ही उनकी खुली शिखा वाली प्रतिज्ञा याद आती है. यह इतिहास की सबसे प्रसिद्ध घटना है. कहते हैं, मगध के राजा धनानंद के दरबार में उनका अपमान हुआ था. इसके बाद चाणक्य ने अपनी शिखा खोल दी. उन्होंने संकल्प लिया कि नंद वंश का अंत किए बिना शिखा नहीं बांधेंगे. यही संकल्प आगे चलकर चंद्रगुप्त मौर्य के उत्थान से जुड़ा. मौर्य साम्राज्य की नींव पड़ी. लक्ष्य पूरा होने के बाद ही चाणक्य ने अपनी शिखा बांधी. इस वजह से उनकी शिखा उनके मजबूत इरादे की पहचान बन गई.

    भगवान कृष्ण और बलराम

    पौराणिक प्रसंगों में भगवान कृष्ण और बलराम की शिखा का उल्लेख मिलता है. बाल कृष्ण की चोटी से जुड़े कई रोचक प्रसंग मिलते हैं. माता यशोदा के साथ उनके संवाद में भी चोटी का जिक्र आता है. उनके उपनयन के समय बलरामजी के साथ भी पारंपरिक रूप में शिखा का वर्णन मिलता है. इससे साबित होता है कि द्वापर युग के उस दौर में भी चोटी जीवन और संस्कृति का हिस्सा थी.

    आदि शंकराचार्य और ऋषि-मुनि

    आदि शंकराचार्य का नाम भारतीय दर्शन के इतिहास में बेहद खास है. उन्होंने अद्वैत वेदांत को व्यापक रूप से स्थापित किया. पारंपरिक चित्रण और विवरणों में उन्हें शिखाधारी संन्यासी के रूप में देखा जाता है. प्राचीन ऋषि-मुनियों में भी शिखा की परंपरा रही है. वशिष्ठ, अगस्त्य और सांदीपनि जैसे ऋषियों का नाम इस संदर्भ में लिया जाता है. गुरुकुल और वैदिक शिक्षा में शिखा को ज्ञान और श्रेष्ठता का प्रतीक भी था.

    वीर योद्धाओं और महापुरुषों की पहचान

    महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह जैसे ऐतिहासिक महापुरुषों का नाम भी हिंदू सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की रक्षा के संदर्भ में लिया जाता है. इनके दौर में चोटी और जनेऊ को लेकर धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान का सवाल भी महत्वपूर्ण था.

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है.

  • रोज घरवालों से करता था बात, अचानक बेड पर मिला शव; आर्मेनिया में हरियाणा के युवक की संदिग्ध मौत..

    रोज घरवालों से करता था बात, अचानक बेड पर मिला शव; आर्मेनिया में हरियाणा के युवक की संदिग्ध मौत..

    करनाल के बस्तली गांव के रहने वाले राजीव की आर्मेनिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने सरकार से शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।

    राजीव 2022 में परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर भविष्य के सपने के साथ आर्मेनिया गया था। परिवार ने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था। बताया गया कि वह वहां काम करता था और रोजाना अपने परिवार से फोन पर बातचीत करता था।

    कमरे में बेड पर मिला शव

    राजीव के भाई अभिषेक के मुताबिक, घटना के दिन राजीव का रूममेट काम से वापस लौटा तो उसने राजीव को बेड पर लेटा देखा। कुछ देर बाद जब उसने राजीव को उठाने की कोशिश की तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजीव को मृत घोषित कर दिया।

    मौत की वजह अभी साफ नहीं

    परिजनों के मुताबिक, राजीव बिल्कुल ठीक था और घटना से पहले परिवार से उसकी बातचीत भी हुई थी। उसकी अचानक मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार को पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

    घर बनाने का सपना भी रह गया अधूरा

    राजीव अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गया था। कुछ समय पहले ही परिवार ने गांव में मकान बनाना शुरू किया था। भाई अभिषेक के अनुसार, वह रोजाना राजीव को नए बन रहे घर की तस्वीरें भेजता था। परिवार को उम्मीद थी कि विदेश से लौटकर राजीव अपने सपनों का घर पूरा करेगा, लेकिन उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

    मां की सरकार से मार्मिक अपील

    राजीव की मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से बेटे का पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की अपील की है। उनका कहना है कि वह अपने बेटे को आखिरी बार देखना चाहती हैं। परिवार के मुताबिक, राजीव घर का छोटा बेटा था और उसके विदेश जाने से परिवार को आर्थिक हालात बेहतर होने की उम्मीद थी।

  • पत्नी को गैर मर्द के साथ इस हालत में देख आगबबूला हुआ पति, फिर कमरे में आगे क्या हुआ..?

    पत्नी को गैर मर्द के साथ इस हालत में देख आगबबूला हुआ पति, फिर कमरे में आगे क्या हुआ..?

    Featured Image

    पत्नी से अवैध प्रेम संबंध के शक में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपित पति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का काफी समय से अपने पति से विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला हरोड़ा मोड़ के पास किराए के मकान में रह रही थी। मंगलवार को पति अपनी पत्नी के कमरे पर पहुंचा, तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर कमरे में उसकी पत्नी के साथ गांव का ही एक युवक मौजूद था।

    युवक के साथ पत्नी को देख भड़का पति

    वहीं, युवक को पत्नी के साथ देखकर पति भड़क गया और दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

    चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान

    आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि आरोपित को पत्नी और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग का शक था। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • दोनों हाथ बंधे, चेहरे पर चोट के निशान… दिल्ली में बुजुर्ग महिला की हत्या, लूटपाट का विरोध बना कारण..?

    दोनों हाथ बंधे, चेहरे पर चोट के निशान… दिल्ली में बुजुर्ग महिला की हत्या, लूटपाट का विरोध बना कारण..?

    Featured Image

    भोगल के पंत नगर में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लूटपाट का विरोध कर पर हुई है हत्या। मौके पर क्राइम व फोरेंसिक टीम कर रही जांच।

    मृतका की पहचान 70 वर्षीय प्रीति कुमार के रूप में हुई। कालोनी में ही रहने वाली परिचित विजेता अरोड़ा के मुताबिक वे अक्सर उनसे मिलने घर पर जाती थीं। शुक्रवार को कई दिनों के बाद उनके घर पहुंचीं। घर के अंदर सामान बिखरा था।

    दोनों हाथ बंधे, चेहरे पर थे चोटों के निशान

    प्रीति कुमार के चेहरे पर चोटों के निशान थे। दोनों हाथ बंधे थे। फौरन पुलिस को फोन किया। वह मकान के भूतल पर रहती थीं। आस-पास के पांच घर बाहर से बंद थे। दामाद दीपक सचदेवा ने बताया कि पूरा घर आगे से पीछे तक बिखरा पड़ा था।

    लूटपाट के इरादे से घटना होती लग रहा है। आरडब्ल्यूए और पुलिस मिलकर बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए ताकि ऐसी वारदात न होने पाए। एक दिन पहले ही उन्होंने बड़ी बेटी को उसके ससुराल पहुंचाया था। सुबह वह मिलने के लिए आयी तो घर का दरवाजा खुला पाया और अंदर वो मृत मिलीं।

  • पति की दो शादियों का खुला राज, थाने से कोर्ट तक पहुंचा मामला; आखिर दोनों पत्नियों ने मिलकर लिया बड़ा फैसला..

    पति की दो शादियों का खुला राज, थाने से कोर्ट तक पहुंचा मामला; आखिर दोनों पत्नियों ने मिलकर लिया बड़ा फैसला..

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से रिश्तों से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन लंबे समय तक पहली पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। जब दूसरी शादी का राज खुला तो घर में जमकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

    बताया गया था कि युवक की पहली शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए थे। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच युवक के जीवन में दूसरी महिला की एंट्री हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए।

    पहली पत्नी को ऐसे पता चला था राज

    करीब पांच साल पहले युवक ने कथित तौर पर पहली पत्नी से छिपाकर दूसरी शादी कर ली थी। काफी समय तक दोनों रिश्ते अलग-अलग चलते रहे। लेकिन कुछ समय पहले पहली पत्नी को पति की दूसरी शादी की जानकारी मिल गई थी।

    सच्चाई सामने आते ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। गुस्से में पहली पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई और पति के खिलाफ शिकायत कर दी थी।

    पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था

    शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंच गया था। यहां कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की थी।

    मामले की सुनवाई के दौरान दोनों महिलाएं अदालत में मौजूद थीं। पहली पत्नी की शिकायत के बावजूद दोनों ने युवक को जेल भेजने का विरोध किया। दोनों ने अदालत के सामने अपनी सहमति से मामला सुलझाने की बात कही थी।

    दोनों पत्नियां साथ रहने को तैयार

    अदालत में दोनों महिलाओं के बीच समझौता हो गया था। उन्होंने युवक को जेल भेजने के बजाय उसके साथ रहने की सहमति जताई थी। बताया गया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए दोनों ने यह फैसला लिया था।

    दोनों पक्षों की सहमति को ध्यान में रखते हुए युवक को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद दोनों पत्नियों ने बच्चों के हित में पति के साथ रहने का निर्णय लिया था।

    यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा था क्योंकि जहां आमतौर पर पति की दूसरी शादी का पता चलने पर विवाद और कानूनी लड़ाई देखने को मिलती है, वहीं यहां मामला अदालत पहुंचने के बाद दोनों महिलाओं ने मिलकर अलग रास्ता चुन लिया था।

  • पिज्जा कैफे में प्रेमी के साथ बैठी थी युवती, तभी पहुंचा भाई; युवक की पिटाई ..

    पिज्जा कैफे में प्रेमी के साथ बैठी थी युवती, तभी पहुंचा भाई; युवक की पिटाई ..

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कुछ समय पहले एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। एक युवती अपने परिचित युवक के साथ पिज्जा कैफे में बैठी थी। इसी दौरान उसका भाई कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गया और देखते ही देखते कैफे का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    बताया गया था कि घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक कैफे की थी। युवती अपने परिचित युवक के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसके भाई को दोनों के वहां होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह कुछ अन्य युवकों के साथ कैफे पहुंच गया।

    कैफे में पहुंचते ही भाई और उसके साथ आए लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक को लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया। अचानक हुए इस विवाद से कैफे में मौजूद दूसरे लोग भी घबरा गए।

    बताया गया कि युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान भाई ने अपनी बहन के साथ भी मारपीट की। पूरी घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई थी।

    वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा शुरू हो गई। कैफे में मौजूद लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    मामले के सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि निजी विवाद को बातचीत से सुलझाने के बजाय सार्वजनिक जगह पर मारपीट करना कितना उचित है। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी थीं।

    फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने परिवारिक रिश्तों, युवाओं के आपसी संबंध और गुस्से में कानून हाथ में लेने जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा छेड़ दी थी।

  • पासपोर्ट बनवाने का कहकर घर से निकला तीन बच्चों का पिता, फिर साली को लेकर हुआ फरार..

    पासपोर्ट बनवाने का कहकर घर से निकला तीन बच्चों का पिता, फिर साली को लेकर हुआ फरार..

    उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया था। तीन बच्चों का पिता घर से पासपोर्ट बनवाने की बात कहकर निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। बाद में पत्नी को जानकारी मिली कि वह अपनी साली को साथ लेकर चला गया है।

    बताया गया था कि युवक ने घर से निकलते समय पत्नी से कहा था कि वह पासपोर्ट के सिलसिले में बाहर जा रहा है। इसके बाद काफी समय बीतने के बावजूद वह घर नहीं लौटा। पत्नी ने कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन पहले फोन नहीं उठाया गया और बाद में मोबाइल बंद हो गया।

    जब महिला ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि उसका पति उसकी छोटी बहन को भी अपने साथ लेकर चला गया है। इसके बाद वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

    महिला के मुताबिक, उसके पति और उसकी छोटी बहन के बीच पिछले काफी समय से बातचीत और नजदीकियां थीं। उसे अंदाजा नहीं था कि दोनों एक दिन घर छोड़कर चले जाएंगे। महिला ने बताया था कि उसके तीन बच्चे हैं और सबसे छोटा बच्चा महज कुछ महीने का था।

    पीड़िता ने पुलिस से पति और अपनी बहन दोनों को तलाशने की गुहार लगाई थी। उसका कहना था कि अगर दोनों वापस लौट आते हैं तो वह परिवार को फिर से साथ रखने के लिए तैयार थी।

    महिला ने अपनी छोटी बहन पर भरोसा तोड़ने का आरोप भी लगाया था। उसका कहना था कि जिस बहन को वह अपना करीबी मानती थी, उसी ने उसके वैवाहिक जीवन में ऐसी स्थिति पैदा कर दी।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस दोनों के बारे में जानकारी जुटाने और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में लगी थी। परिवार की स्थिति को देखते हुए यह मामला इलाके में काफी चर्चा का विषय बन गया था।

  • शादी की पहली रात दुल्हन को आया चक्कर, दूल्हे ने थमाई प्रेग्नेंसी टेस्ट किट तो मच गया बवाल..

    शादी की पहली रात दुल्हन को आया चक्कर, दूल्हे ने थमाई प्रेग्नेंसी टेस्ट किट तो मच गया बवाल..

    उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले शादी के तुरंत बाद एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने दोनों परिवारों के बीच तनाव पैदा कर दिया था। शादी के बाद जब दुल्हन पहली बार ससुराल पहुंची तो गर्मी और थकान की वजह से उसे चक्कर आ गया। दूल्हे ने इस सामान्य स्थिति को लेकर ऐसा कदम उठा लिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

    बताया गया था कि युवक की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। वहां कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे चक्कर आ गया। दूल्हा यह देखकर घबरा गया और उसने अपने दोस्तों से इस बारे में बातचीत की।

    दोस्तों की बातचीत के दौरान गर्भावस्था को लेकर मजाक में कही गई बात को दूल्हे ने गंभीरता से ले लिया। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट ले आया और पत्नी को जांच के लिए दे दी।

    किट देखते ही दुल्हन नाराज हो गई। उसे लगा कि दूल्हा शादी के तुरंत बाद ही उस पर शक कर रहा है। उसने तत्काल मायके में फोन कर पूरी बात बताई। कुछ ही समय बाद उसके परिवार के लोग ससुराल पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    मामला बढ़ने के बाद गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया और पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दुल्हन ने कहा कि पति का उस पर भरोसा नहीं है और वह इस व्यवहार से काफी आहत हुई है।

    वहीं दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि उसका मकसद पत्नी पर आरोप लगाना नहीं था। उसने दोस्तों की बात को सच मानकर नासमझी में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट खरीद ली थी। विवाद बढ़ने के बाद दूल्हे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी और उसके परिवार से माफी मांगी।

    काफी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मामला शांत कराया गया। शादी के तुरंत बाद हुई इस घटना की चर्चा इलाके में काफी समय तक होती रही।

  • हाइपोथायराइड में दवाई लेने के बाद भी थकान, वजन बढ़ना और Low Energy? जानिए तिल और अलसी की इस आसान Remedy के बारे में..

    हाइपोथायराइड में दवाई लेने के बाद भी थकान, वजन बढ़ना और Low Energy? जानिए तिल और अलसी की इस आसान Remedy के बारे में..

    Featured Image

    अगर आपको Hypothyroidism है और दवाई लेने के बाद भी दिनभर थकान रहती है, वजन कम नहीं हो रहा या शरीर में Energy बिल्कुल Low महसूस होती है, तो कई लोग सिर्फ दवाई को इसका कारण मान लेते हैं।

    लेकिन कुछ लोगों में Selenium और Zinc जैसे Minerals की कमी भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

    आज इस पोस्ट में हम आसान भाषा में समझेंगे:

    • Hypothyroidism क्या है?
    • T3 और T4 क्या होते हैं?
    • Selenium और Zinc की क्या भूमिका बताई जाती है?
    • तिल और अलसी से बनने वाली यह आसान remedy कैसे तैयार करें?
    • इसे कब और कैसे लेना बताया गया है?
    • Thyroid medicine लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    सबसे पहले समझते हैं T3 और T4 को

    हमारा Thyroid gland मुख्य रूप से T4 और T3 hormones बनाता है।

    T4 को अक्सर कम सक्रिय hormone और T3 को अधिक सक्रिय form के रूप में समझाया जाता है। T3 शरीर के metabolism को regulate करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    T4 से T3 के conversion की प्रक्रिया में शरीर को कई nutrients की आवश्यकता होती है, जिनमें Selenium और Zinc भी महत्वपूर्ण nutrients माने जाते हैं।

    यही कारण है कि diet में इन nutrients की पर्याप्त मात्रा होना महत्वपूर्ण हो सकता है।

    इस Remedy में इस्तेमाल होंगी सिर्फ 2 चीजें

    1. तिल

    आप सफेद या काले तिल में से कोई भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    तिल में कई nutrients पाए जाते हैं, जिनमें minerals और healthy fats शामिल हैं।

    2. अलसी

    अलसी यानी Flax Seeds में:

    • Omega-3 fatty acids
    • Lignans
    • Fiber

    जैसे nutrients पाए जाते हैं।

    इसी वजह से इसे भी balanced diet का हिस्सा बनाया जा सकता है।

    तिल और अलसी की Remedy कैसे बनाएं?

    इसे बनाना बहुत आसान है।

    Step 1

    एक teaspoon अलसी लें।

    Step 2

    एक teaspoon तिल लें।

    Step 3

    दोनों को अलग-अलग तवे पर हल्का भूनें।

    जब हल्की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।

    Step 4

    इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें।

    Step 5

    अब दोनों को mixer में डालकर हल्का पीस लें।

    बहुत बारीक powder बनाने की जरूरत नहीं है। इसे थोड़ा दरदरा रखा जा सकता है।

    Step 6

    तैयार powder को गुनगुने पानी के साथ रात को सोने से पहले लेने की बात इस remedy में बताई गई है।

    इस remedy को लगातार 6–8 सप्ताह लेने की सलाह दी जाती है।

    इसे रात में ही क्यों लेने की बात कही गई है?

    अगर आप Levothyroxine/Thyroxine जैसी thyroid medicine लेते हैं, तो इस तरह की high-fiber चीजों को दवा के तुरंत बाद लेना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि fiber दवा के absorption को प्रभावित कर सकता है।

    इसलिए thyroid medicine और इस तरह के fiber-rich food के बीच पर्याप्त अंतर रखना जरूरी है।

    एक बहुत जरूरी बात

    यह तिल और अलसी की remedy Thyroid medicine का replacement नहीं है।

    अगर डॉक्टर ने आपको thyroid की दवा दी है, तो उसे अपनी इच्छा से बंद नहीं करना चाहिए।

    साथ ही अपनी thyroid reports, खासकर TSH, को डॉक्टर के साथ review करते रहना चाहिए।

    अगर आपकी dose में बदलाव की जरूरत होगी, तो वह डॉक्टर आपकी reports और आपकी स्थिति के आधार पर तय करेंगे।

    आखिर में

    Hypothyroidism को सिर्फ एक remedy या एक food से ठीक करने की बजाय medicine + balanced diet + proper lifestyle + regular monitoring पर ध्यान देना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

    अगर आप तिल और अलसी को अपनी diet में शामिल करना चाहते हैं, तो इसे एक nutritional addition की तरह देख सकते हैं।

    क्या आपको भी thyroid की दवा लेने के बावजूद थकान, वजन बढ़ने या low energy की समस्या रहती है?

    डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए आयुर्वेदिक उपाय और घरेलू नुस्खे सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए हैं। इनसे कब्ज या पाचन संबंधी समस्या का इलाज होने का दावा नहीं किया जा सकता। हर व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी नुस्खे या हर्बल उत्पाद का सेवन शुरू करने से पहले योग्य डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लें।

  • दोस्ती या दिखावा, आचार्य चाणक्य से जानिए कैसे करें सच्चे मित्र की पहचान? वरना मिलेगा धोखा..

    दोस्ती या दिखावा, आचार्य चाणक्य से जानिए कैसे करें सच्चे मित्र की पहचान? वरना मिलेगा धोखा..

    Chanakya Niti: महान शिक्षक, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ चाणक्य अपनी खास नीतियों के लिए जाने जाते हैं. वह अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीतिक कौशल के लिए जाने जाते थे. आचार्य चाणक्य की कई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने अपनी नीतियों में मित्रों के बारे में बताया है. सच्चे मित्र के बारे में आचार्य चाणक्य के श्लोक के जरिए जान सकते हैं.

    “आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रु-संकटे.
    राजद्वारे श्मशाने च यस्तिष्ठति स बान्धवः॥”

    आचार्य चाणक्य के इस श्लोक के जरिए सच्चे मित्र की पहचान के बारे में जान सकते हैं. मित्रता से जुड़ा एक प्रसिद्ध श्लोक सच्चे मित्र की पहचान के बारे में बताया है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि, कौन लोग आपके सच्चे मित्र होते हैं और कौन लोग सिर्फ दिखावे के लिए आपके साथ होते हैं.

    बीमारी में साथ – आप बीमार हैं या घर-परिवार में कोई सदस्य बीमारी से जूझ रहा है, ऐसे समय में साथ देने वाला ही सच्चा मित्र होता है. अगर ऐसे समय में कोई साथ छोड़ देता हैं तो वह सिर्फ दिखावे का मित्र है.

    विपत्ति और संकट में साथ – आपके ऊपर कोई बड़ा संकट या विपत्ति आती है, ऐसे समय में साथ रहने वाला ही आपका सच्चा मित्र है. नौकरी जाने, व्यापार में नुकसान होने या जीवन में संकट के समय साथ देने वाला सच्चा दोस्त होता है.

    आर्थिक तंगी में साथ – आप जीवन में किसी कारण से आर्थिक तंगी से परेशान हैं. इस समय में दोस्त आपका साथ छोड़ दें, तो वह सिर्फ दिखावे का मित्र है. असली दोस्त आपकी हर संभव मदद करेगा.

    विरोध या लड़ाई में साथ – किसी से लड़ाई होने पर साथ देना वाला ही आपका दोस्त होता है. ऐसे समय में मुंह मोड़ लेने वाला आपका सच्चा दोस्त नहीं हो सकता है. आपका सच्चा मित्र शत्रु के सामने आपके साथ खड़ा रहेगा.

    कानूनी परेशानी में साथ – अक्सर लोग कानूनी मामलों में उलझ जाते हैं. इस बुरे समय में सभी लोग साथ छोड़ देते हैं. लेकिन आपका सच्चा दोस्त इस समय में आपका साथ नहीं छोड़ेगा. जरूरत के समय वह हमेशा साथ खड़ा मिलेगा.

    पारिवारिक पीड़ा में दे साथ – सच्चा मित्र सिर्फ आपका ही नहीं, बल्कि परिवार का भी साथ देता है. परिवार में किसी अनहोनी के होने या किसी की मृत्यु होने पर भी आपके साथ खड़ा रहता है. आचार्य चाणक्य के इस श्लोक के अनुसार, बुरे समय में दोस्त साथ नहीं देता है, तो वह सच्चा मित्र नहीं है.